कोरोना के रिकॉर्ड मामले आए, नए कोरोना केसों में 24% बढ़ोतरी हुई, देखें राज्यवार आंकड़े 

कोरोना के रिकॉर्ड मामले आए, नए कोरोना केसों में 24% बढ़ोतरी हुई, देखें राज्यवार आंकड़े 

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 120,383,919 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,664,386 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 252364 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 11063025 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 159216 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,14,74,605 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 35,871 नए मामले सामने आए हैं। ये 102 दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 172 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 17,741 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 96.41 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 2.20 फीसदी है। मृत्यु दर 1.39 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 17 मार्च को 10,63,379 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 23,03,13,163 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 3,71,43,255 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

महाराष्ट्र में हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को यहां संक्रमण के 23,179 नए मामले दर्ज किए गए जो कि इस साल सबसे ज्यादा हैं। इसके साथ ही महामारी से 84 और मरीजों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 23,70,507 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 53,080 पर पहुंच गई है। अब तक कोविड-19 के 21,63,391 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 1,52,760 मरीज उपचाराधीन हैं।

अभी तक देश में कोरोना महामारी से 1,59,216 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में 53,080, तमिलनाडु में 12,564, कर्नाटक में 12,407, दिल्ली में 10,948, पश्चिम बंगाल में 10,298, उत्तर प्रदेश में 8,751 और आंध्र प्रदेश में 7,186 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को अन्य बीमारियां भी थीं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

1694

883642

7186

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

6

4967   

62

अरुणाचल प्रदेश

2

16783

56

असम

1627

215146

1099

बिहार

364

261240

1554

चंडीगढ़

1330

21903

359

छत्तीसगढ़

5299

310503

3915

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

26

3417   

2

दिल्ली

2702

631375

10948

गोवा

805

54556

812

गुजरात 

5310

271433

4430

हरियाणा

3740

269812

3083

हिमाचल प्रदेश 

935

58090

1011

जम्मू एंड कश्मीर 

1008

124972

1977

झारखंड

599

119160

1094

कर्नाटक

10239

940968

12407

केरल

25698

1066259

4435

लद्दाख

44

9691

130

लक्षद्वीप

179

459

1

मध्य प्रदेश 

5616

261531

3893

महाराष्ट्र 

154036

2163391

53080

मणिपुर

28

28922

373

मेघालय

30

13824

148

मिजोरम

17

4417

11

नागालैंड

7

12127

91

ओडिशा

630

335857

1918

पुडुचेरी

214

39233

673

पंजाब

13320

183557

6172

राजस्थान

2851

318132

2791

सिक्किम

46

6013

135

तमिलनाडु

5811

843939

12564

तेलांगना

2265

298120

1662

त्रिपुरा

12

33041

391

उत्तराखंड

672

95665

1704

उत्तर प्रदेश 

2014

595150

8751

वेस्ट बंगाल

3188

565670

10298

भारत में कुल मामले

252364

11063025

159216


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।